राष्ट्रपति भवन में शिवपुरी की बेटी का शुभ विवाह हुआ आयोजित, राष्ट्रपति ने नव जोड़े को दिया आशीर्वाद
14/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar शिवपुरी
शिवपुरी (Shivpuri,me)- बुधवार को दिल्ली मे स्थित राष्ट्रपति भवन में शिवपुरी की बेटी पूनम गुप्ता का शुभ विवाह सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेट अभिनव निवासी गोरखपुर के साथ सम्पन्न हुआ। इसी दौरान वर-वधु के परिजन सहित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने नव जोड़े को आशीर्वाद दिया व उपहार भेंट किए। राष्ट्रपति ने कार्यक्रम में आगवानी की और परिजनों के साथ सौजन्य भेंट करते हुए शुभकामनाएं दीं।
बतादें की पूनम गुप्ता सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर कार्यरत हैं और उनका शुभ विवाह जमू में सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में पदस्थ अभिनव निवासी गोरखपुर के साथ हुआ। पूनम पिछले कुछ वर्षों से राष्ट्रपति की पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर पीएसओ के रूप में कार्यरत हैं।




