सीएम यादव ने संभाग में विकास कार्यों का किया वर्चुअली लोकार्पण एवं भूमिपूजन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सीएम यादव ने संभाग में विकास कार्यों का किया वर्चुअली लोकार्पण एवं भूमिपूजन

14/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar भोपाल

भोपाल (mp)- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने भोपाल संभाग में विकास कार्यों का वर्चुअली लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक और धार्मिक पटल पर अब भोजपुर के प्राचीन शिव मंदिर का वैभव और बढ़ने वाला है। सरकार इसे भोजपुर लोक की तरह विकसित करेगी। बतादे की मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव ने शुक्रवार को इस की घोषणा की है। ओर कहां की भोजपुर में दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की भोजपुर की अलग से योजना बनाकर विकसित करने की दिशा में काम करें। साथ ही वे कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भोपाल संभाग के जनकल्याण पर्व कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सरकार का एक वर्ष पुर्ण होने पर मुख्यमंत्री ने भोपाल संभाग के भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा ओर राजगढ़ में लगभग 758 करोड़ रुपए के 70 विकास कार्यों का वर्चुअली लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। सीएम ने कहा कि भोपाल केवल प्रदेश की राजधानी ही नहीं, बल्कि सांस्कृतक और ऐतिहासिक गौरव का प्रतीक है‌। उन्होंने राजा भोज और राजा विक्रमादित्य के योगदान को याद करते हुए सांस्कृतक विरासत को बढ़ावा देने की बात कही। भोपाल के प्रत्येक प्रवेश मार्ग को गौरवशाली स्वरूप देने की दिशा में कार्य किया जाएगा। राजा भोज और सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। भोपाल के तालाब और यहां की वास्तुकला आज भी जल संरक्षण और स्थापत्या कला के लिए मिसाल है। उसका संरक्षण करेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप, मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा एवं भगवान दास सबनानी जी सहित अन्य जन मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *