सीएम ने बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी, स्वयं बाइक चलाकर रैली की करी अगुवाई

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सीएम ने बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी, स्वयं बाइक चलाकर रैली की करी अगुवाई। सीएम यादव ने 8 वे टाईगर रिजर्व रातापानी का किया लोकार्पण

14/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar भोपाल 

भोपाल (mp)- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने टाइगर रिजर्व की जागरूकता के लिए विरासत से विकास की अनूठी बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली कोलार रोड स्थित गोल जोड़ से झंडी शुरू हुई। साथ ही सीएम ने स्वयं भी बाइक चला कर रैली की अगुवाई की। साथ ही रातापानी टाइगर रिजर्व विश्व के जाने -माने पुरातत्वविद् रहे उज्जैन निवासी डॉक्टर विष्णु वाकणकर के नाम से जाना जाएगा। सीएम डॉ. यादव ने झिरी गेट पर शुक्रवार को आयोजित रिजर्व के लोकार्पण कार्यक्रम में यह घोषणा की। 16 वर्षों की लंबी खींचतान के बाद रातापानी वन्यजीव अभयारण्य को दो दिसंबर को रिजर्व घोषित किया है। 12वीं दिन इसके नाम बदले जाने की घोषणा भी कर दी है। इसकी अलग से अधिसुचना जारी होगी‌। देश के किसी भी राज्य की राजधानी के सबसे नजदीक यह पहला रिजर्व है,जो सुविधा की दृष्टि से पर्यटकों के लिए अहम होगा। सीएम ने कहा की राजधानी के आंगन में रिजर्व की सौगात मिली है। यह बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने अफसर को निर्देश दिए। कि एनटीसीए के प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए। रिजर्व को तेजी से विकसित करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *