रतलाम ग्रामीण विधायक ने विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन
14/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (mp)- जिले के नामली में विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्य का भूमि पूजन रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने किया है। मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना चतुर्थ चरण अंतर्गत निकाय स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार ने नगरी निकायों के कार्यों को गति देने तथा योजनाओं का लाभ नागरिको तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्य का भूमि पूजन रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर द्वारा किया गया है। इसी दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विप्लव जैन, नामली नगर परिषद अध्यक्ष अनीता रजनीश परिहार, नामली मुख्य नगर परिषद अधिकारी नासिर अली व निकाय के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।




