एमपी के मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर की दान पेटी से निकले 22 लाख रुपए
14/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar मंदसौर
मंदसौर (mp)- मध्य प्रदेश के मंदसौर में अति प्राचीन भगवान पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में मौजूद दान पेटी की राशि की गणना का काम विगत दो दिनों से चल रहा है। बीते दो दिनो में दान पेटी से लगभग 22 लाख रुपए से अधिक की राशि निकाली गई है। साथ ही दानपेटी मे अभी भी गणना का काम चल रहा है। पशुपतिनाथ महादेव मंदिर की दान पत्र से निकली राशि की गणना मंदिर में शुक्रवार को भी जारी रही है। गुरुवार को 9 लाख 91 हजार रुपए की राशि की गणना की थी। वहीं शुक्रवार को 12 लाख 69 हजार 160 रूपए की गणना की थी। इसी तरह दो दिनो में लगभग 22 लाख 60 हजार 160 रुपए की राशि की गणना हुई है।
सोना-चांदी के अलावा विदेशी मुद्रा भी निकली दान पेटी से –
दान पेटी से लगभग 75 ग्राम चांदी और 21 ग्राम सोना के साथ ही विदेशी मुद्रा में अमेरिका का एक डॉलर, दस यूरो, नेपाल के 530 रुपए प्राप्त हुए हैं।




