रतलाम में 25 वां खेल चेतना मेला की तैयारीयां हुई शुरू,दस हजार से अधिक स्कूली बच्चों की रहेगी सहभागिता
14/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (mp)- रतलाम में 25 वां खेल चेतना मेला की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा इस वर्ष भी रतलाम में 25वां खेल चेतना मेला का आयोजन करने जा रहे है। रजत जयंती वर्ष में होने वाले खेल मेला के पूर्व शहर के सभी मैदानों को तैयार कर रहे है। मैदानों का जायजा लेने आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन सहित खेल संयोजक पहुंचे और मैदान में अब तक हुई,तैयारियों का जायजा भी लिया गया है।
इन मेदानो का भी लिया जायजा-
आयोजन समिति एवं खेल संयोजकों के द्वारा शहर के नेहरू स्टेडियम के साथ ही प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के खेल मैदान पर पहुंचकर यहां आयोजित होने वाली अन्य खेल गतिविधियों के लिए तैयार हो रहे है। साथ ही मैदानो को भी देखा गया व आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए है।
दस हजार से अधिक स्कूली बच्चों की रहेगी सहभागिता-
खेल चेतना मेला को लेकर अब तक 90 से अधिक स्कूलों की एंट्री प्राप्त हो चुकी है। शेष बचे स्कूलों की एंट्री भी आ रही है। आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि रजत जयंती वर्ष में 20 से 23 दिसंबर तक आयोजित होने वाले खेल चेतना मेला को भव्य स्वरूप में मनाया जाएगा। इसमें 18 खेलों में दस हजार से अधिक स्कूली बच्चों की सहभागिता रहेगी। नेहरू स्टेडियम में क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, टेबल टेनिस के मैच होंगे। शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय परिसर में एथलेटिक्स एवं हॉकी, कालिका माता सत्संग हॉल में शरीर सौष्ठव, संत कंवरराम नगर क्रीड़ा केंद्र पर योग, मलखंब एवं स्केटिंग होगी। रेलवे ग्राउंड पर फुटबॉल, डीआरएम ऑफिस रेलवे ऑफिसर क्लब पर तैराकी, सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट पर बास्केटबॉल, वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन होगा। विधि महाविद्यालय में शतरंज और सेठिया ग्राफिक्स स्टेशन रोड पर शूटिंग की स्पर्धा होगी। इसी दौरान क्रीड़ा भारती सचिव अनुज शर्मा, खेल संयोजक आर.सी. तिवारी, अश्विनी शर्मा, सुरेश माथुर, जितेंद्र धुलिया, दुर्गा शंकर मोयल आदि उपस्थित रहे।




