रतलाम कलेक्टर परिसर में विकास प्रदर्शनी का किया आयोजित

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम कलेक्टर परिसर में विकास प्रदर्शनी का किया आयोजित

14/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम (mp)- रतलाम जिला कलेक्टर परिसर में विकास प्रदर्शनी का आयोजित किया गया। बतादे की प्रदेश शासन का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्टर परिसर में विकास प्रदर्शनी आयोजित किया गया। साथ ही कलेक्टर परिसर में मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व की प्रदर्शनी में शासन के विभिन्न उपलब्धियां छाया चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित की गई। प्रदेश शासन द्वारा औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार रोजगार के नए आयाम, नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना, गौशालाओं का विकास, उन्नयन गो वंश संरक्षण, संवर्धन ऊर्जा के क्षेत्र में हासिल प्रगति, जनजाति विरासत का सम्मान, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार एवं उपलब्धता, जल गंगा संवर्धन अभियान आदि क्षेत्र में प्रगति छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *