रतलाम शहर में मंगलवार को सीएम डा. यादव का रहेगा दौरा
रतलाम (Ratlam) प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव 15 अप्रैल मंगलवार को रतलाम आ रहे हैं। प्राप्त भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डा. यादव का 15 अप्रैल को प्रातः 11.20 बजे बंजली हवाई पट्टी पर आगमन होगा।
वही सैलाना रोड स्थित विधायक सभागृह में आयोजित अखिल भारतीय वनवासी ग्रामीण मजदूर महासंघ के सातवें अ.भा. अधिवेशन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे तथा दोपहर 12.45 बजे बंजली हवाई पट्टी से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।




