मुख्यमंत्री के रतलाम आगमन पर यातायात व्यवस्था एवं रूट डायवर्शन प्लान

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

मुख्यमंत्री के रतलाम आगमन पर यातायात व्यवस्था एवं रूट डायवर्शन प्लान

रतलाम- (Ratlam) मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव मंगलवार को रतलाम शहर मे विधायक सभागृह बरबड में आयोजित अखिल भारतीय वनवासी ग्रामीण मजदूर महासंघ के साँतवे अधिवेशन कार्यक्रम में सम्मिलित होगे। मुख्यमंत्री के रतलाम आगमन एवं प्रस्थान के दौरान ग्राम बंजली हवाई पट्टी से सैलाना बस स्टेण्ड के आस-पास मुख्य मार्गो पर यातायात पुलिस रतलाम द्वारा निम्नानुसार नो व्हीकल झोन, यातायात डायवर्शन एवं पार्किंग प्लान तैयार किया है जो निम्नानुसार हैः-

* मेडिकल काँलेज बंजली तिराहे (फन्टा) से लेकर हवाई पट्टी व सैलाना बस स्टेण्ड क्षैत्र तक भ्रमण के दौरान नो व्हीकल झोन रहेगा। जिसमे समस्त प्रकार के वाहनो का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

* रतलाम शहर से सैलाना व बाँसवाडा की ओर जाने वाले समस्त वाहन सालाखेडी, जावरा अण्डर ब्रिज, प्रताप नगर पुलिया होकर फोरलेन मार्ग से होते हुए। नामली, पंचेड फंटा से ग्राम पंचेड ग्राम धामनोद होते हुए सैलाना, बांसवाड़ा की ओर जाएंगे।

* सैलाना- बाँसवाडा की ओर से रतलाम शहर की ओर आने वाले समस्त वाहन धामनोद से नामली-पंचेड फन्टा होते हुए फोरलेन मार्ग से जावरा अथवा सातरुण्डा की ओर जा सकेंगे।

* बंजली फंटा से राम मंदिर, सैलाना बस स्टेण्ड कि तरफ आने वाले भारी वाहन बंद रहेगे।

* दो बत्ती से सैलाना बस स्टेण्ड तरफ आने वाले भारी वाहन बंद रहेगे।

* फव्वारा चौक से दो बत्ती, सैलाना बस स्टेण्ड. राम मंदिर, बरबड, तरफ जाने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान भारी वाहन बंद रहेगे।

* वरोठ माता मंदिर से वन विभाग, बाजना बस स्टेण्ड, 80 फीट रोड, साक्षी पेट्रोल पम्प कि तरफ आने वाले भारी वाहन बंद रहेगे।

यहां रहेगी वाहनो की पार्किंग व्यवस्थाएं-

* VIP वाहनों की पार्किंग विधायक सभागृह बरबड के लेप्ट साईड की तरफ पार्किंग व्यवस्था की गई है।

* VIP वाहनों की पार्किंग बंजली एयर स्ट्रीप पर चार पहिया वाहनों पार्किंग व्यवस्था की गई है।

* दो पहिया व चार पहिया वाहनो की पार्किंग विधायक सभागृह बरबड के पहले पार्किंग व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *