सीएम डा. यादव के रतलाम आगमन के पूर्व पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सीएम डा. यादव के रतलाम आगमन के पूर्व पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान

रतलाम- (Ratlam) मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित रतलाम आगमन की पूर्व संध्या पर रतलाम पुलिस ने शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया है। साथ ही सुरक्षा के विशेष इंतेज़ाम लगाए गए है।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में रतलाम पुलिस बल द्वारा शहर के प्रवेश मार्गों सहित शहर के मुख्य मार्गों एवं कार्यक्रम स्थल के आस-पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, संदिग्ध वाहनों चेकिंग के साथ साथ होटल, ढाबों, लाज की भी चेकिंग की गई। होटल में रुकने वाले संदिग्धों से पूछताछ की गई।

पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल एवं रूट का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा द्वारा पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड में ड्यूटी के लिए लगाए गए बल को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *