रतलाम की पीएचई टीम ने भोपाल में जीता क्रिकेट टूर्नामेंट मैच

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम की पीएचई टीम ने भोपाल में जीता क्रिकेट टूर्नामेंट मैच

रतलाम (Ratlam) रतलाम पीएचई टीम ने भोपाल के एमबीएम ग्राउंड में क्रिकेट टूनमिंट जीतने के साथ ही कई रिकॉर्ड भी बनाए। मप्र लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने भोपाल में विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई।

रविवार को पीएचई रतलाम वॉरियर्स की टीम ने बालाघाट की टीम को हराकर कई रिकॉर्ड बनाए। रतलाम टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर के मैच में 216 रन बनाए जो कि विभागीय टूनमिंट का सबसे बड़ा स्कोर है। बालाघाट की टीम 10 ओवर में 67 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई।लोक स्वास्थ्य विभाग के जिला जल सलाहकार आनंद व्यास ने बताया कि रतलाम 5 संजय की ओर से ओपनर बल्लेबाज रोहित वर्मा ने 29 बाल में 10 छक्के एवं 5 चौके की मदद से मैच जीतने पर रतलाम पीएचई के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

98 रन बनाकर एक बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। प्रीतपाल सिंह चौहान ने 52 रन बनाकर अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान श्रेय शुक्ला, मयूर सोनगरा, बबन बेनल ने भी अच्छी पारी खेली। आनंद सिंह, जिग्नेश बामनिया, जितेंद्र पांचाल ने टीम के लिए अच्छी बॉलिंग की। आयोजन समिति के शोएब सिद्धिकी ने रोहित को बेहतर खेल प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। रतलाम लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के नरेश कुवाल, अरविंद सोमानी, डीसी कथिरिया, अर्पित जैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *