जावरा पुलिस ने नकबजनी की घटना का किया खुलासा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जावरा पुलिस ने नकबजनी की घटना का किया खुलासा

रतलाम- (Ratlam) जिले के जावरा औ.क्षैत्र. थाना पुलिस ने  नकबजनी की घटना का खुलासा कर चार कंजरो को मय मश्रुका के गिरफ्तार करने मे सफलता पायी है।

फरियादी महावीर जैन पिता महेन्द्र कुमार जैन उम्र 45 साल सुगन श्री कालोनी जावरा ने 29 अगस्त 2025 को शाम 19.30 से 22.10 बजे के बीच अज्ञात आरोपी द्वारा प्रदिप चौधरी के फार्म हाऊस मे घुसकर फार्म हाऊस मे रखा एसी, फ्रिज, गीजर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर से थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पर अपराध .क्र.468/2025 धारा 331(4) ,305 बी.एन.एस पंजीबध्द किया गया। चोरी नकबजनी की घटनाओ मे अज्ञात/ फरार आरोपीयो की पता तलाश कर माल मश्रुका बरामदगी के पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा निर्देश दिये गये जो निर्देशो के पालन मे अति.पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराज सिंह चौहान के मार्ग दर्शन मे चौकी प्रभारी हुसैन टेकरी के साथ टीम का गठन किया गया।

जो टीम द्वारा लगातार अज्ञात आरोपीयो की हर पहलु पर पता तलाश की गयी एव मुखबिर सुचना तथा तकनिकि संसाधनो के आधार पर कंजर डेरा उखेङिया के चार कंजरो द्वारा घटना कारीत करना पाया जाने से चारो कंजरो को गिरफ्तार कर मामले मे चोरी गया माल मश्रुका बरामद करने मे एव घटना मे प्रयुक्त दो मोटर सायकल को जप्त करने टीम ने सफलता पायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *