बाजना पुलिस ने अवैध शराब के विरुध्द बडी कार्यवाही
रतलाम- (Ratlam) जिले के बाजना पुलिस ने अवैध शराब के विरुध्द बडी कार्यवाही की है। पुलिस ने 79 पेटी शराब, पिकअप एवं बोलोरो वाहन सहित 15 लाख से अधिक का मशरुका जप्ती कि है।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा अवैध शराब के विरुध्द चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान एसपी के निर्देशो के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व एसडीओपी अनुभाग सैलाना नीलम बघेल के मार्ग दर्शन मे एवं थाना प्रभारी बाजना निरीक्षक रणजीत सिंगार के नेतृत्व मे पुलिस टीम बाजना द्वारा मुखबिर सुचना पर कार्यवाही करते हुए सादडिया माल का जंगल से दो चार पहिया वाहन 1. पीक वाहन क्रमांक MP-45-G-2103 से 68 पेटी शराब 2. बोलेरो वाहन क्रमांक MP-07-CB- 5164 से 14 पेटी शराब कुल 82 पेटी अवैध शराब जप्त की गई । अपराध क्रमांक 234/2025 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।




