कालूखेड़ा पुलिस ने मादक पदार्थ डाडाचुरा तस्कर को किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

कालूखेड़ा पुलिस ने मादक पदार्थ डाडाचुरा तस्कर को किया गिरफ्तार

रतलाम- (Ratlam) जिले के कालूखेड़ा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ डाडाचुरा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 40 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाडचूरा सहित स्विफ्ट कार की जप्ती कि है।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के द्वारा जिले मे मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध प्रभारी कार्यवाही के लिए जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाका व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मों के मार्ग दर्शन मे मुखबीर सुचना पर एनडीपीएस एक्ट के समस्त का पालन करते थाना कालूखेड़ा टीम द्वारा आरोपी दीपक जाट पिता राजाराम जाट उम्र 29 साल निवासी ग्राम कंसेर थाना कालुखेडा जिला रतलाम को स्विफ्ट कार क्रमांक MP13 ZJ9536 से मादक पदर्थ डोडाचुरा परिवहन करते तहसील टप्पा कार्यालय के सामने बागीया रोड कालुखेडा पर घेराबन्दी कर पकडा तथा आरोपी की तलाशी, पहचान, तौल की कार्यवाही उपरान्त आरोपी दीपक जाट से 40 किलोग्राम डोडाचुरा व स्विफ्ट कार जप्त की गई। आरोपी दीपक जाट को गिरफ्तार कर थाना कालुखेडा पर आरोपी दीपक जाट के विरूद्ध अपराध क्रमांक 89/2025 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया । प्रकरण मे आरोपी दीपक जाट से मादक पदर्थ डोडाचुरा के लाने ले जाने के सम्बध मे पुछताछ की जा रही है। जो न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर तस्दीक की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *