पुलिस ने हाइवे पर एक आरोपी को अवैध हथियार गुप्ती के साथ पकड़ा
रतलाम- (Ratlam) सालाखेड़ी चौकी स्टेशन रोड थाना पुलिस ने हाइवे पर एक आरोपी को अवैध हथियार गुप्ती के साथ पकड़ा है।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को जिले में चेकिंग अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों एवं अवैध हथियार लेकर घूमने वाले बदमाशों के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया मार्ग दर्शन में एवं थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक स्वराज डाबी के नेतृत्व में चौकी सालाखेड़ी टीम को हाइवे पर अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई।
सालाखेडी चौकी, स्टेशन रोड थाने पर रात्रि चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सनावदा फंटे पर एक लडका जो की अपने हाथ मे लोहे की धारदार गुप्ति लेकर आने जाने वाले ट्रक वालो को डरा रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए उप निरीक्षक मुकेश यादव चौकी प्रभारी सालाखेड़ी हमराह प्र आर कृपाशंकर कटियार के साथ मुखबीर द्वारा बताये गए स्थान पर पहुंच कर देखा कि एक व्यक्ति सनावदा फंटे पर बने ले बाई पर अपने हाथ मे एक लोहे की धारदार गुप्ती लेकर आने जाने वाले वाहन चालको को दिखाकर भय का वातावरण उत्पन्न कर रहा था। जिस पर हमराह फोर्स व पंचान की मदद से घेराबंदी कर पकडा। जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अजय दमामी पिता प्रकाश दमामी उम्र 20 साल निवासी घटला, थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम का बताया निसके कब्जे से एक लोहे की धाराधार गुप्ती को जप्त किया। आरोपी का उक्त कृत्य धारा 25 आम्स एक्ट में दण्डनीय होने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 397/2025 धारा 25 आयुध अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया।




