जावरा शहर पुलिस ने चोरी गई मारुति ईको कार व इलेक्ट्रांनिक सामान किए बरामद
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) जिले के जावरा शहर थाना पुलिस को वाहन चोरी के मामले में बडी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी गई मारुति ईको कार व इलेक्ट्रांनिक सामान को बरामद किया है। साथ ही 1 आरोपी गिरफ्तार कर 1 मारुति ईको कार व अन्य सामान कुल 5,40,000 रुपये का सामान बरामद किया हैं।
24 फरवरी 2026 को फरियादी महेन्द्र पिता घनश्याम चावला उम्र 48 साल निवासी तिलक नगर जावरा ने जावरा शहर थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। कि दिनांक 19 व 20 फरवरी 2026 की दरमियानी रात्री मे कोई अज्ञात बदमाश उसकी मारुति ईको कार क्रमांक MP43 CB1398 व कार मे रखा इलेक्ट्रांनिक का सामान चुराकर ले गया जो फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जावरा शहर पर अपराध क्रमांक- 58 /2026 धारा- 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) एवं अति.पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल ने घटना की गंभीरता को समझते हुए नगर पुलिस अधीक्षक युवराज सिह चौहान व निरीक्षक दिपक कुमार मण्डलोई थाना प्रभारी जावरा शहर, निरीक्षक अमित कुमार कोरी तत्कालिन थाना प्रभारी जावरा शहर को फरार आरोपी की गिरफ्तार व चोरी गया मश्रुका बरामद करने के लिए निर्देशित किया गया जिसमें थाना जावरा शहर की पुलिस टीम द्वारा जावरा, कोटा (राजस्थान), मथुरा (उत्तर प्रदेश ), सवाई माधौपुर ,पीरन कलीयर ( उत्तराखंड ) इस प्रकार करीबन 500 सीसी टीवी कैमरो की सीसीटीवी फुटेज एवं तकनिकी संसाधनो की सहायता से चोरी करने वाले आरोपी आरोपी सैय्यद ओसाफ अली पिता सैय्यद शौकत अली उम्र करीब 37 वर्ष निवासी सूर्य नगर ग्रामीण पुलिस लाइन बोरखेड़ा कोटा (राजस्थान) को ट्रेस किया जाकर कोटा (राजस्थान) से गिरफ्तार कर आरोपी की निशादेही पर प्रकरण मे चोरी गई ईको कार क्रमांक MP43 CB1398 को जिस पर आरोपी द्वारा साक्ष्य छुपाने के लिये अन्य ईको कार क्रमांक RJ27 CB7488 की नम्बर प्लेट लगा दी गई थी। जिसको कोटा से मय चोरी गये अन्य इलेक्ट्रांनिक सामान के जप्त किया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपी सैय्यद ओसाफ अली के विरुध्द जिला कोटा के विभिन्न थानो मे इको कार चोरी के सात अपराध पंजीबद्ध होना पाये गये। आरोपी ईको कार चोरी करने का आदतन अपराधी है। आरोपी का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर आरोपी से सम्बंधित अपराध व अन्य सम्पत्ति सम्बंधी अपराधो के बारे मे पुछताछ की जा रही है।




