रतलाम शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से रखी जा रही निगरानी
13/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस हाइ अलर्ट मोड पर शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। असमाजिक तत्वों, नशे में वाहन चलाने वालों, हुड़दंगियों, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर नजर रहेगी। होली, धुलेंडी, रमजान, ईद उल फितर आदि त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को विशेष सतर्कता बनाए रखने के निर्देश जारी किए गए है।
इसी दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में भ्रमण कर संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से चेकिंग की जा रही है। सभी नागरिकों से शांति पूर्वक त्यौहार मनाने, किसी भी प्रकार की हुड़दंग का हिस्सा न बनने, नशे में वाहन न चलाने, दोपहिया वाहनों पर दो से अधिक सवारियों को न बैठने, वाहन तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक नहीं चलाने की अपील की गई।
कोई भी व्यक्ति जो अवैधानिक गतिविधियों का हिस्सा बनेगा, यातायात के नियमों का पालन नहीं करेगा या सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों, महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालो के विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाएगी।





