जून माह में झमाझम बारिश का दौर शुरू
कहीं पर घीरे पेड़, तो मकानों की चद्दर व बीजली के पोल की खुली पोल

रतलाम- (Ratlam) पुरे प्रदेश भर में बीते कुछ दिनों से तेज गर्मी का प्रकोप देखने को मिला है। बीते एक हफ्ते से तेज गर्मी तपन से लोगों के हाल बेहाल होते नजर आए। सुबह 11 बजे के बाद वाहन चालक गर्मी से बचाव के लिए मुंह पर कपड़ा व सिर पर हेलमेट लगा कर वाहन चलाते दिखाई दिए। गर्मी इतनी ज्यादा थी की ना तो पंखे, कुलर ओर ना ही ठिक से एसी काम कर पाएं।
शुक्रवार को रतलाम जिले में सुबह से तेज गर्मी का प्रकोप देखने को मिला। ओर दोपहर बाद आसमान में काले बादलों का जमावड़ा शुरू हुआ। जो देखते ही देखते दोपहर बाद आसमान में गरज, बीजली व तेज आंधी-तुफान के साथ जोरदार बारिश का दौर शुरू हुआ। खुशी की बात तो यह थी बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन दुसरी तरफ तेज आंधी-तूफान चलने से कई पेड़ जड़ से उखड गए। मकानो के चद्दर सहित रोड पर बीजली के पोल निचे घीरते हुए नजर आए।
इन जगहों पर हुई आफत-
रतलाम शहर के वरिष्ठ लेखा कार्यालय मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के समिप पेड़ गिर गया है। जिसकी वजह से पेड़ के नीचे दो बाइक व दो कारे भी दबी होने की घटना सामने आई। साथ ही किसी भी प्रकार की कोई जनहानि की नहीं हुई। इसी तरह तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के चलते शहर के पेलेस रोड पर महल की दिवाल से लगा हुआ वर्षों पूराना पिपल का पेड़ धराशाई हो गया। तेज हवा से राजस्व पत्रकार कॉलोनी हनुमान मंदिर के सामने का बिजली का पोल गिरा है। तेज हवा से घर का पूरा टीन सेट उड़ा है। रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे एक साथ तीन पोल गिरने की घटनाएं हुई हैं।
इसी तरह सैलाना में भी विगत दो दिनो से तेज गर्मी का तपन देखने को मिला है। शुक्रवार शाम 5 बजे से शुरू हुई तेज जोरदार झमाझम बारिश से नागरिकों को गर्मी से राहत मिली है।
गौतमपुरा- बड़नगर के बीच रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से इंदौर- रतलाम रेल यातायात ठप्प हो गया। इंदौर से होकर रतलाम की ओर जाने वाली डेमू ट्रेन को पास के स्टेशन पर ही रोका गया। ट्रैक पर से पेड़ हटाने के लिए रतलाम से राहत दल रवाना किया गया है।
तेज बारिश के साथ ग्राम मोयाखेड़ा में आकाशी बिजली गिरने से एक 15 वर्षीय बालिका की मौत होने की घटना सामने आई है। इसी तरह ग्राम तंबोलिया में भी आकाशी बिजली गिर से एक युवती की स्पॉट पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल होना बताया जा रहा हैं।











