रतलाम पुलिस द्वारा चलाया जा रहा स्कूल बसों का चेकिंग अभियान जारी
रतलाम- (Ratlam) जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात आन्नद स्वरुप सोनी के मार्ग दर्शन में थाना यातयात पुलिस टीम निरीक्षक नीलम चौगंड, सूबेदार अनोखी लाल परमार एवं टीम द्वारा बच्चो की सुरक्षा के दृष्टिगत स्कूल एवं कालेज में छात्र/छात्राओ को लाने ले जाने के लिए संचालित की जा रही स्कूल बस का निरीक्षण एवं बस संचालकों, चालक परिचालकों को आवश्यक समझाइश देकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।।
इसी तारतम्य में शुक्रवार को रतलाम शहर के मॉर्निंग स्टार स्कूल में स्कूल बस के चालक परिचालक और महिला परिचालक को स्कूल बस से संबंधित जानकारी देकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा के संबंध में अवगत कराया तथा कानूनी प्रावधान बताए। स्कूल बस के ड्राइवर परिचालक और महिला परिचालक को स्कूल बस के संचालन के दौरान क्या सावधानिया बरतनी चाहिए यह जानकारी दी गई और बस में फायर ऐक्स्टिविशर ,फर्स्ट एड बॉक्स ,स्पीड गवर्नर, बच्चो के साथ किया जाने वाला व्यवहार, इमरजेंसी नंबगुड सेमिरिटन और राहगीर योजना के बारे में बताया गया। वर्क शॉप के दौरान स्कूल के डायरेक्टर, मोटर ट्रांसपोर्ट ऑफिसर और 60 चालक परिचालक और महिला परिचालक उपस्थित रहे।स्कूल की बसो का भौतिक निरीक्षण भी किया गया।




