रतलाम में फोरलेन पर प्रदर्शन कर रहे करणी सैनिकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

"Spread the news, raise awareness!"

रतलाम में फोरलेन पर प्रदर्शन कर रहे करणी सैनिकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

रतलाम- (Ratlam) रविवार को हरदा में पुलिस कार्रवाई का विरोध करने पहुंचे करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसी गिरफ्तारी का विरोध करने यह करणी सैनिक रतलाम जिले के सेजावता के पास रविवार को 3:00 बजे के आस-पास फोरलेन पर इकट्ठा हुए थे।

विरोध के दौरान इन लोगों ने महू नीमच फोरलेन जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक फोरलेन जाम रहा। पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर जाम खुलवाया था। इसी बीच पुलिस ने फोरलेन के पास खड़े करणी सैनिक पर लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस फोरलेन जाम करने वालों के करणी सेना कार्यकर्ताओ के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *