रतलाम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर ने लंबित आवेदनों की सुनवाई कर किया त्वरित निराकरण

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर ने लंबित आवेदनों की सुनवाई कर किया त्वरित निराकरण

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम- (Ratlam) शासन के निर्देशानुसार प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में कलेक्टर मिशा सिंह ने लंबे समय से लंबित आवेदनों पर विशेष रूप से ध्यान देते हुए कार्रवाई की। कलेक्टर कक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान संबंधित आवेदनकर्ताओं एवं संबंधित विभागों के प्रमुखों की उपस्थिति में समस्याएं सुनी गईं।

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर द्वारा आवेदकों और विभाग प्रमुखों से आमने-सामने चर्चा कर मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई तथा निराकरण की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान कुल 15 लंबित आवेदनों की सुनवाई की गई, जिनमें से 8 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। शेष आवेदनों के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों को समय-सीमा निर्धारित करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *