अखिल भारतीय पोरवाल सोशल ग्रुप पारिवारिक का मिलन समारोह किया आयोजित

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

अखिल भारतीय पोरवाल सोशल ग्रुप पारिवारिक का मिलन समारोह किया आयोजित

13/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- अखिल भारतीय पोरवाल सोशल ग्रुप रतलाम का नवीन वर्ष 2025 का पहला पारिवारिक मिलन समारोह हनुमान बाग पर गणमान्य अतिथियो व कोर कमेटी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति मे आयोजित किया गया। सोशल ग्रुप के संयोजक प्रतीक मजावदिया अध्यक्ष सुनील पोरवाल और सचिव अविनाश पोरवाल ने बताया कि बड़ी संख्या मे ग्रुप दम्पति साथियों ने उत्साह पूर्वक विभिन्न कार्यक्रमों का आनंद लिया। साथ ही गिल्ली डंडा, क्रिकेट, फुटबॉल, कपल गेम, नृत्य, गीत संगीत, बच्चो की चेयर रेस का मनोरम आयोजन हुआ। वही लक्की ड्रा हाउजी का आयोजन भी किया गया। जिसमें ग्रुप सदस्यों द्वारा सहभागिता कि गई। सनातन संस्कृति पर आधारित क्विज का आयोजन किया गया। विजेताओं को डॉ. गोविन्द प्रसाद डबकरा, अखिलेश गुप्ता, योगेंद्र दलाल, अनिल पोरवाल, ओ. पी. पोरवाल, प्रतीक मजावदिया, पंकज पोरवाल, प्रवीण फरक्या, अविनाश पोरवाल द्वारा पुरुस्कार प्रदान किये गए। कार्यक्रम का संचालन अविनाश पोरवाल ने किया तथा आभार प्रतीक मजावदिया ने माना। ग्रुप साथियों ने नव निर्मित अमृत सागर अम्यूजमेंट पार्क का भ्रमण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *