पुलिस ने मानसिक दिव्यांग किशोरी को रास्ता भटकने पर परिजनो को किया सुपुर्द 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

पुलिस ने मानसिक दिव्यांग किशोरी को रास्ता भटकने पर परिजनो को किया सुपुर्द 

13/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र में ढोढर से जावरा के बीच कलालिया फंटा हाइवे पर एक 15 वर्षीय किशोरी मिली है। जो की परिजन से साथ छूट जाने से रास्ता भटक गई थी‌। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में सोमवार को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल- 112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक राहुल उपाध्याय एवं पायलेट संदीप भाटी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि 15 वर्षीय किशोरी जो कि मानसिक दिव्यांग है। साथ छूट जाने से रास्ता भटक गई थी। बालिका से जानकारी लेने पर उसने परिजन के साथ हुसैन टेकरी के पास आने की जानकारी बताई। डायल-112 जवानों ने पीड़ित किशोरी को एफ आर व्ही वाहन से लेकर हुसैन टेकरी पहुँचे। जहाँ किशोरी के परिजन मिले। किशोरी द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया गया। परिजन द्वारा डायल-112/ 100 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *