रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई में आएं 34 आवेदन
शिकायतो को सुनकर संबंधित थाना प्रभारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए 34 आवेदको की शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से सुना।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर राकेश खाखा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त विभिन्न शिकायतो को सुनकर थाना प्रभारीयो से प्रकरणों के बारे में एवं की गई कार्यवाही की जानकारी ली। साथ ही नई शिकायतो पर शीघ्र कार्यवाही कर निराकरण करने एवं की गई कार्यवाही से अवगत कराने के संबंध में निर्देश दिए गए। पुलिस अधिक्षक द्वारा पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा भी की और उनकी प्रगति की जांच की। एसपी ने आमजन की शिकायतें सुनने पर बल दिया और कहा कि यह प्रक्रिया नियमित रूप से जारी रहेगी। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक अजय सारवान, निरीक्षक जितेंद्र सिंह जादौन, निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी, निरीक्षक पतिराम डावरे, निरीक्षक रेखा चौधरी, निरीक्षक पार्वती गौड़, उप निरीक्षक अनुराग यादव आदि पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।




