रतलाम ट्रॉफी 2025 के रात्रि कालीन टूर्नामेंट में महापौर परिषद ने एक रन से जीत की हासिल

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम ट्रॉफी 2025 के रात्रि कालीन टूर्नामेंट में महापौर परिषद ने एक रन से जीत की हासिल

13/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 
रतलाम (Ratlam,mp)- गुरुवार को अक्षय संघवी मित्र मंडल के तत्वाधान में शहर के दो बत्ती स्थित पोलो ग्राउंड में आयोजित रतलाम ट्रॉफी 2025 के रात्रि कालीन टूर्नामेंट में 2 मैच खेले गए। पहला मैच रिलायबल और अंबर के मध्य तथा दूसरा मैच बाबुस और स्टार 11 के मध्य खेला मध्य खेला देर रात तक खेला जा रहा है। इससे पूर्व मैत्री मैच खेला गया जो निगम प्रशासन और महापौर परिषद 11 के मध्य खेला गया। जिसमें महापौर परिषद ने 68 रन का लक्ष्य दिया और निगम प्रशासन 67 रन ही बना सकी इस तरह महापौर परिषद ने एक रन से जीत हासिल की।
पहले मैच के मुख्य अतिथि जिला जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया, रतलाम नगर निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट सहित निगम प्रशासन के इंजीनियर संरक्षक अशोक जैन लाला, सुशील संघवी रहे। सुशील संघवी, अशोक जैन लाला, अक्षय संघवी सहित मित्र मंडल ने सभी अतिथियों का स्वागत मोतियों की माला से एवं दुपट्टा पहन कर किया। तत्पश्चात अतिथियों ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए परिचय प्राप्त किया। पहला मैच अंबर और रिलायबल के बीच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी अंबर ने की और 107 रन का लक्ष्य रिलायबल को दिया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के समयदानी हितेश बरमेचा, ओम जाट, पियूष कप्तान, विकल्प सांखला, सुमित सकलेचा, वसीम खान, शिवम मुणत, अंकित कटारिया, ऋषभ जैन आदि रहे। स्कोरर सिमर और किशन सोनी व कोमेंट्री योगेंद्र जादौन, निलेश शर्मा, गोविंद मालवीय ने की। पोलो ग्राउंड में दूधिया रोशनी के बीच खेल प्रेमी व दर्शक बड़ी संख्या में मौजूद थे। अगले दिन शुक्रवार को अंबर, रिलायबल, बाबुस, स्टार 11 के मध्य जो जीतेगा वह सेमीफाइनल में पहुंचेगा। जानकारी हितेश बरमेचा, ओम जाट, पीयूष सांखला ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *