मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना अंतर्गत कुंडाल में 33 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ संपन्न
13/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना अंतर्गत 13 फरवरी को रतलाम ग्रामीण के कुंडाल ग्राम में 33 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर मुख्य अतिथि थे।
जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विप्लव जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी, जनपद पंचायत अध्यक्ष साधना जायसवाल, रतलाम जनपद उपाध्यक्ष हितेंद्र सिंह भाटी, सदस्य मंगला कुंवर देवड़ा, लीलाबाई, नाथूलाल गामड़ उपस्थित थे। कार्यक्रम में शासन द्वारा दी जाने वाली विवाह राशि के चेक कन्याओं को प्रदान किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन की योजना में लाभान्वित होने वाली कन्याओं के परिवार अब अनेक चिन्ताओं से मुक्त हो गए। वर-वधुओं को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। गायत्री परिवार के शिवपाल छपरी, पंडित शर्मा, आचार्य दामोदर प्रसाद शर्मा, आई.पी. त्रिवेदी तथा उनके पूरे दल ने पूर्ण मंत्रोचार के साथ सभी जोड़ों का विवाह संपन्न करवाया।
कार्यक्रम में खंड पंचायत अधिकारी कमलेश पापड़ीवाल, पंचायत समन्वयक अधिकारी धन्नालाल फूलेरिया ने मंच तथा टेंट व्यवस्था के दायित्व का निर्वहन किया। प्रत्येक वेदी पर महिला बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्तांओं ने उपस्थित रहकर गायत्री परिवार के आचार्य के साथ सहयोग करके वर-वधु फेरे संपन्न करवाये।रतलाम जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी निर्देशक शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा वर-वधुओं को शुभकामनाएं प्रदान की।




