सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला ने विभाग के कर्मचारियों की बैठक ली

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला ने विभाग के कर्मचारियों की बैठक ली

13/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- आगामी ग्रीष्म ऋतु में जल वितरण व्यवस्था को लेकर रतलाम जिले के सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला ने जल विभाग के समस्त कर्मचारियों की बैठक ली। साथ ही गर्मी में सुचारू रूप से जल व्यवस्था नगर में हो, जिसको लेकर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

नगर परिषद सभागृह में आहूत बैठक में अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला ने जल विभाग के कर्मचारियो को कहा की नगर में जितनी भी लीकेज पाईप लाइन है, उसे गर्मी पूर्व सुधरवाना सुनिश्चित करे। साथ ही जली हुई मोटरों को ठीक करवाकर जल विभाग के भंडारगृह में रखे। पेयजल वितरण के स्त्रोतों का अभी से रख रखाव शुरू कर दे, ताकि भीषण गर्मी में जल संकट उत्पन्न ना हो। शुक्ला ने ये भी कहा कि अबकी बार बारिश कम होने से पानी का स्टॉक सीमित है। इसलिए जनता के बीच जाकर व्यर्थ बहने वाले पानी को लेकर जागरूक करे। बैठक में परिषद सीएमओ मनोज शर्मा, जल प्रभारी सुरेंद्र सिंह चौहान, शैलेन्द्र सिंह राठौर, संदीप चारण, बाबूलाल गरवाल, कल्याण सिंह सोलंकी, धन्नालाल गरवाल, कमजी अमलियार आदि जल विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *