सैलाना व बाजना के अतिथि शिक्षकों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
13/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- जनजातीय कार्य विभाग के तहत संचालित शालाओं में कार्यरत जिले के सैलाना और बाजना के अतिथि शिक्षकों को चार माह से वेतन नहीं मिला। मानदेय न मिलने से घर चलाना मुश्किल हो गया है। अधिकारियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन हर बार एक ही जवाब मिलता है- बजट नहीं है। पांच महीने बीतने के बाद भी वेतन जारी नहीं हुआ।
अतिथि शिक्षकों ने एसडीएम मनीष जैन के नाम तहसीलदार कैलाश कन्नौज को ज्ञापन सौंपकर अपनी आर्थिक स्थिति से अवगत कराया। ज्ञापन में चेतावनी दी कि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन करना पड़ेगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष के.के सैनी, तहसील अध्यक्ष महेंद्र राठौर, दिनेश पाटीदार, पवन निनामा, सुरपाल भावर, मदन मईडा, कविता शर्मा सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।




