रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने पकडा चोर गिरोह,
13/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- शहर के डीडी नगर थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान चोर गिरोह को पकड़ा है।रतलाम के स्टेशन रोड थाना, सालाखेड़ी चौकी अंतर्गत मांगरोल फांटा स्थित दाल मिल से 1 क्विंटल डालर चना एवं 4 क्विंटल देशी चना चुराकर अज्ञात बदमाश चुराकर ले गए थे। फरियादी पारस चोपड़ा की रिपोर्ट पर धारा 303(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं प्रभावी गश्त करने तथा गश्त के दौरान संदिग्ध लोगों एवं संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश प्रदान किए गए है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं रतलाम नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया के नेतृत्व में डीडी नगर थाना क्षेत्र में रात्रि में आम जन के जान माल की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान संदिग्ध वाहनों एवं संदिग्ध लोगों से पूछताछ के दौरान एक पिकअप वाहन को रोककर चेक करते वहां में तीन व्यक्ति बैठे थे जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस द्वारा तीनों को रोककर वाहन की तलाशी करते वाहन में 5 बोरी चने मिले। पुलिस द्वारा चने के बारे में पूछताछ करते संतुष्टि पूर्वक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल करने पर पता चला कि तीनों व्यक्तियों द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर सालाखेड़ी चौकी अंतर्गत मांगरोल फांटा स्थित दाल मिल से 1 क्विंटल डालर चना एवं 4 क्विंटल देशी चना चुराकर ले जा रहे थे। सूचना पर चौकी सालाखेड़ी पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी रमेश गामड़ मंगरोल फांटा स्थित राजलक्ष्मी दाल मिल पर चौकीदारी का कार्य करता है। रमेश द्वारा अपने तीन साथियों की मदद से इस संबंध में स्टेशन रोड थाने पर अपराध क्रमांक 104/25 धारा 303(2) बी एन एस का पंजीबद्ध किया गया।




