रिंगनोद पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बालिका को दस्तयाब कर माता-पिता के किया सुपुर्द

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रिंगनोद पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बालिका को दस्तयाब कर माता-पिता के किया सुपुर्द

13/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- जिले के रिंगनोद पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक बालिका को 12 घण्टे के अंदर पतारसी कर दस्तयाब किया व माता-पिता के सुपुर्द किया।

बतादे की 11 फरवरी को फरियादिया ने असावती पुलिस चौकी, थाना रिंगनोद पर आकर सूचना दी, की उसकी नाबालिक पुत्री उम्र 15 साल दोपहर से कही मिल नही रही है। हमे शंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया है। फरियादिया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया।

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत व प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन एवं जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय के मार्ग दर्शन में रिंगनोद थाना प्रभारी विक्रम अहिरवार के नेतृत्व मे टीम का गठन किया गया।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिक बालिका व अज्ञात आरोपी की तलाश के लिए संदग्धि स्थानों व आस-पास के क्षेत्रों में तलाश करते ग्राम मेंहदी, ग्राम असावती, ग्राम रिंगनोद, ग्राम सिंदुरकिया आदि स्थानों पर भ्रमण व तलाश की गई। स्पष्ट जानकारी प्राप्त नही होने पर मुखबिर सक्रिय कर नाबालिक बालिका व अज्ञात आरोपी की पतारसी करते मुखबीर सूचना के आधार पर ग्राम सिंदुरकिया से नाबालिक बालिका के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। मुखबीर सूचना पर बताये स्थान पर पहुँच कर नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर रिंगनोद थाने पर लाया गया। जहां पर बालिक के कथन लिये गये। कथन के आधार पर धारा 64(2)m, 96 BNS व 5/6 पाक्सो एक्ट का इजाफा किया गया तथा आरोपी कन्हैयालाल पिता लक्ष्मण सुर्यवंशी निवासी ग्राम मेहंदी थाना रिंगनोद जिला रतलाम को मुखबिर गिरफ्तार किया व घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल जप्त की गई तथा आरोपी को न्यायालय पेश किया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *