पीएम मोदी 23 फरवरी को बागेश्वर धाम का करेंगे दौरा
13/Feb/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar छतरपुर
छतरपुर Chhatarpur,me)- 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बागेश्वर धाम का दौरा करेंगे। साथ ही पीएम मोदी बुंदेलखंड क्षेत्र के कैंसर अस्पताल का भूमि पूजन करेंगे।
बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी को बागेश्वर धाम का दौरा करेंगे। साथ ही भूमि पूजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे।
शर्मा ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से भी मुलाकात की। वीडी शर्मा ने मीडिया से कहा कि बागेश्वर धाम का दौरा और पीएम द्वारा कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखना बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा।





