आलोट पुलिस ने 29 वर्ष पुराने चोरी के प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

आलोट पुलिस ने 29 वर्ष पुराने चोरी के प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) जिले की आलोट पुलिस ने 29 वर्ष पुराने चोरी के प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

न्यायालयों द्वारा जारी स्थाई वारंटों की तामील एवं लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर के मार्ग दर्शन में थाना आलोट पुलिस द्वारा 29 वर्ष पुराने चोरी के प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

न्यायालय आलोट ने वर्ष 1996 के चोरी के प्रकरण में जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट के अंतर्गत आरोपी मुनिया उर्फ गुनिया पिता जुझारिया उर्फ जुझार कंजर, उम्र 65 वर्ष, निवासी टोकड़ा, थाना उन्हैल, जिला झालावाड़ (राजस्थान) घटना के पश्चात निरंतर फरारी काट रहा था एवं विभिन्न स्थानों पर छिपकर रह रहा था।

शनिवार को प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना आलोट पुलिस ने आरोपी को ग्राम नेगरुन, थाना ताल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को विधिवत कार्यवाही उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *