ग्वालियर में कलयुगी बेटे ने अपनी बुढ़ी मां का गला घोटकर उतारा मोत के घाट

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

ग्वालियर में कलयुगी बेटे ने अपनी बुढ़ी मां का गला घोटकर उतारा मोत के घाट

13/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar ग्वालियर 

ग्वालियर (mp)- ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर कलयुगी बेटे ने अपनी ही बुढ़ी मां का गला घोटकर उसे मोत के घाट उतार देने का मामला सामने आया है। बतादें की ग्वालियर के राय कॉलोनी में रहने वाली 88 वर्षीय बुजुर्ग कमला देवी कोष्ठा को उनके ही कलयुगी बेटों, प्रेम नारायण और लालचंद ने गला घोंटकर मार डाला। वही बुढ़ापे में मां की देखभाल न करनी पड़े। इस लिए बेटे ने मां को मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात का पर्दाफाश होने के बाद ग्वालियर थाना पुलिस ने गुरुवार-शुक्रवार की रात मे मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की। बुजुर्ग मां की हत्या दोनों बेटों ने मिलकर बीते चार दिनों पहले 9 दिसंबर को की थी। बेटों ने बड़ी चालाकी से बुजुर्ग मां की मौत को सामान्य बताकर अंतिम संस्कार की तैयारी तक करने लगे थे। शमसान के लिए अर्थी भी सजा दी गई थी। वही आस -पड़ोस में रहने वाली महिला को शंका हुई। ओर महिला ने मृतक बुजुर्ग महिला के गले मे चोट के निशान देखे। और पुलिस को सुचना देने के बाद ग्वालियर थाना पुलिस पहुंच और पुलिस ने पूछताछ की तो लोग बोले कि माँ बीमार थी। जिससे वह मर गई। वही पुलिस ने दबाव डालकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मार्ग कायम किया। पुलिस को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मे मृतक महिला के गर्दन की हड्डी टूटी मिली। उसे गला दबाकर मारा गया था‌। मामला उजागर होते ही पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *