पिपलोदा विघुत मंडल के लाईनमैन कर्मचारी की बिजली के पोल से उतरते समय लगा करंट, हुई मौत
रतलाम- (Ratlam) रतलाम जिले के पिपलोदा विद्युत मंडल के लाइनमैन कर्मचारी पिपलोदा के प्रतापगढ़ रोड पर 11 के.वी. लाइन का फाल्ट सुधारने के लिए पोल पर चढ़ा हुआ था। वही अचानक लाइन मे करंट आने से पोल पर मोजूद कर्मचारी को करंट लग गया। करंट से कर्मचारी की पोल पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पिपलोदा विद्युत मंडल के लाइनमैन कर्मचारी शांतिलाल पोरवाल उम्र 40 वर्षीय निवासी कमला खेडा की अचानक लाइन में आए करंट से पोल पर ही मौत होने का मामला सामने आया है। कर्मचारी बिजली के पोल पर ही चिपक गया। आस-पास खेत पर मौजूद किसानों ने पुलिस को सूचना दी। व शव को पोल पर से निचे उतारने के बाद पीएम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। वही दुसरी ओर बिजली कंपनी अफसरों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ओर नियमानुसार मृतक कर्मचारी के परिजनों को आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
पिपलोदा क्षेत्र के किसान गोपाल धनगर के खेत में 11 के.वी. बिजली लाइन के पोल पर फाल्ट ठीक करने शांतिलाल गया हुआ था। फाल्ट ठीक करने के बाद जब उतरने लगा तो बिजली के तारों की चपेट में आने के बाद करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बिजली आपूर्ति बंद गई व पुलिस को बुलाने के बाद बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने शव को नीचे उतारा।
बिजली कंपनी व पुलिस के अनुसार यह साफ नहीं हो पाया है कि कार्य के दौरान बिजली सप्लाई जारी थी या बंद हो गई थी। कंपनी के पूर्व अधिकारी जफर खान के अनुसार उतरते समय अचानक से विद्युत सप्लाई चालू होने से यह हादसा हुआ होगा।
बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री बी.डी. फ्रैकलिन ने बताया कि 11 के.वी. लाइन पर आउटसोर्स कर्मचारी की करंट से मौत की जानकारी मिली है। हम इसकी जांच जावरा डीई से करवा रहे हैं। जांच के बाद नियम के अनुसार मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।
पिपलौदा थाना प्रभारी प्रकाश गडरिया ने कहा कि बिजली कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारी शांतिलाल की खंबे पर करंट से मौत होने का मामला सामने आया है। शव को ग्रामीणों की मदद से निचे उतारकर पीएम करवा कर परिजनों को शव सौंप दिया है। मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।




