आलोट पुलिस ने चांदी के आभूषण चोरी करने वाली गैंग का एक और सदस्य किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

आलोट पुलिस ने चांदी के आभूषण चोरी करने वाली गैंग का एक और सदस्य किया गिरफ्तार

रतलाम- (Ratlam) जिले की आलोट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 16 माह पुरानी चांदी के आभूषण चोरी करने वाली गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार किया है।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं एसडीओपी आलोट पल्लवी गौर के मार्ग दर्शन में आलोट थाना पुलिस ने 16 माह पूर्व हुई चांदी के आभूषणों की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली गैंग का एक और आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है।

बतादे की 7 मई 2024 को फरियादी बसंत सिंह निवासी ग्राम डाबडिया ने आलोट थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपनी मोटर सायकल की डिक्की में चांदी की दो बट्टिया (प्रत्येक लगभग 600-600 ग्राम) एवं दो चांदी के कड़े रखकर संजय चौक आलोट पर खड़ा कर खरीदारी कर रहा था। तभी अज्ञात बदमाशों द्वारा मोटर सायकल की डिक्की से चांदी चोरी कर ले जाई गई। मामले में अपराध क्र. 250/ 2024 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

वही रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में गठित टीम द्वारा घटना के बाद क्षेत्र के करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। जिसमें चार संदिग्ध बदमाशों की पहचान हुई। पूर्व में एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आंशिक खुलासा किया गया था। गुरुवार को आलोट थाना पुलिस टीम ने ग्राम कडिया सांसी, थाना बोडा, जिला राजगढ़ (म.प्र.) से आरोपी राजेश उर्फ दीपक पिता चन्दुलाल सांसी (उम्र 38 वर्ष) को गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर चोरी का माल चांदी की दो बट्टियां एवं दो पैर के कड़े बरामद किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *