कुन्दनपुर, सैलाना मे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बालिकाओं को किया गया जागरूक
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) पुलिस अधीक्षक अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के निर्देशन में “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत बाजना पुलिस थाना ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुंदनपुर बाजना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष डावर ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, सोशल मीडिया पर सावधानी एवं आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधान आर. ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान एवं महिला आर. सुनीता भी उपस्थित रहीं। विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती नम्रता तिवारी सहित शिक्षकगण और छात्राएँ उत्साहपूर्वक शामिल हुईं।




