रतलाम एसपी ने बिलपांक थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम एसपी ने बिलपांक थाने का किया आकस्मिक निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम- (Ratlam) जिले के बिलपांक थाने का रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी कुमार ने थाना भवन, हवालात, मालखाना चेकिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मंगलवार को रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने रात्रि में बिलपांक थाने पर पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी निरीक्षक अय्यूब खान एवं थाना स्टाफ से थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था एवं लंबित अपराध के संबंध में चर्चा की। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी के साथ थाना परिसर का भ्रमण किया गया। जिसमें हवालात, शस्त्रागार, रिकॉर्ड रूम, का निरीक्षण किया गया। ड्यूटी पर उपस्थित अधिकारी से थाने का रिकॉर्ड, ड्यूटी रजिस्टर, एफआईआर, शिकायत इत्यादि अभिलेखों का संधारण देखा गया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर निराकरण किया गया।

लंबित अपराधों के निराकरण एवं आदतन बदमाशों के विरुद्ध कारवाई के दिए निर्देश-

पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी अय्यूब खान को थाने के लंबित अपराधों के निराकरण करने तथा थाना क्षेत्र के आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कारवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने थाना हवालात चेक किया। हवालात में साफ- सफाई रखने, बंदी की खाने पानी की व्यवस्था का जायजा लिया। हवालात में सुरक्षा के मापदंड देखे। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।

फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुने, आम जन से अच्छा व्यवहार करे-

पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को फरियादियों की सभी शिकायतों को गंभीरता के साथ सुनकर संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। थाना पर आने वाले के साथ पुलिस अधिकारी अच्छा व्यवहार करे और हरसंभव मदद करने का प्रयास किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *