रावटी थाना क्षेत्र में शराब के नशे मे छोटे भाई ने बड़े भाई की पिट पिट कर की हत्या

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रावटी थाना क्षेत्र में शराब के नशे मे छोटे भाई ने बड़े भाई की पिट पिट कर की हत्या

रावटी पुलिस ने आरोपी भाई को राउंडअप कर आगे की पूछताछ की शुरु

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam)- जिले के रावटी थाना क्षेत्र में शराब के नशे में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की लात घुसो से मारकर हत्या कर देने का  मामला सामने आया है। जिससे गांव में चारों सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया। उधर पुलिस ने आरोपी भाई को राउंडअप कर आगे की पूछताछ शुरु की।

रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र गड़रिया ने बताया की मंगलवार देर रात रावटी थाना के लवनीपड़ा गांव निवासी जीतेन्द्र पिता हिमा वसुनिया 26 वर्ष (छोटा भाई) का मंगल सिंह पिता हिमा वसुनिया 30 वर्ष (बड़े भाई) से शराब के नशे में खाना लेट खाने की बात पर विवाद हो गया था। ओर देखते ही देखते दोनों भाईयों की आपस में विवाद इतना बढ़ गया था, की छोटे भाई ने बड़े भाई पर लात घुसो से मारपीट कर धक्का दे दिया। जिससे बड़े भाई को सिर में गम्भीर चोटे लग गई। गंभीर चोटे आने से घायल हुआ बड़े भाई को तुरंत परिजन अस्पताल ले आए। जहा डॉक्टर ने उपचार के बाद बड़े भाई को मृत घोषित कर दिया। सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रतलाम के मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वही पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को राउंड कर पूछताछ शुरू की है। पुलिस ने आगे कारवाई शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *