अवैध धारदार हथियार खटकेदार चाकु के साथ घुमते हुए आरोपी को रंगे हाथो पकडने मे सफलता
रतलाम- (Ratlam) रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन में औद्योगिक क्षैत्र थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गोतम के नेतृत्व मे औघोगिक क्षैत्र थाने मे अवैध धारदार हथियार खटकेदार चाकु के साथ घुमते हुए एक व्यक्ति को पकडने मे बडी सफलता प्राप्त की है।
रविवार को मुखबीर की सुचना पर घटना स्थल 80 फिट रोड राजदा फर्निचर की गली मे से आरोपी रितिक पिता जितेन्द्र गोथवाल उम्र 20 साल निवासी परदेशीपुरा इन्दौर हाल जवाहर नगर रतलाम को अवैध हथियार एक लोहे का तेज धारदार खटकेदार चाकु के साथ रंगे हाथो पकडा जिस पर से थाना औघोगिक क्षैत्र रतलाम पर अपराध क्रमांक 367/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस अधीक्षक रतलाम द्वारा अवैध क्रियाकलाप मे लिप्त, असामाजिक तत्वो, अवैध शराब की ब्रिकी व परिवहन, अवैध हथियार रखने वालो के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के लिए एसपी द्वारा आदेशित करने पर एसपी के आदेश के पालन मे थाना स्तर पर गठित टीम द्वारा थाना सर्कल मे नियमित भ्रमण कर सर्कल मे घुमने वाले संदेहियो, असामाजिक तत्वो, गुंडा, निगरानी बदमाशो एवं अवैध शराब की ब्रिकी/परिवहन एवं अवैध हथियार रखने वाले आरोपीयो की नियमित पतारासी की जा रही है। उसी कडी मे रविवार को पुलिस टीम द्वारा मुखबीर सुचना पर थाना सर्कल से आरोपी रितिक को अवैध हथियार धारदार खटकेदार चाकु के साथ रंगे हाथो पकडा आरोपी के विरुद्ध थाने पर अपराध पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।




