जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप ने धुम-धाम‌ से मनाया फाग उत्सव, गौशाला में गौ माता को लापसी का किया वितरण

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप ने धुम-धाम‌ से मनाया फाग उत्सव, गौशाला में गौ माता को लापसी का किया वितरण

12/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप (मेन) ने साधारण सभा के पूर्व गौशाला में जाकर गौ माता को लापसी का वितरण किया। जो जैन सोशल ग्रुप महीने में दो से तीन बार गौशाला मे जाकर लापसी एवं खल, कपासियों का वितरण ग्रुप दंपति सदस्य के पारिवारिक के जन्म दिवस एवं पुण्यतिथि के अवसर पर करते है।

उसके पश्चात व्यास विला बड़बड़ मे जाकर साधारण सभा का आयोजन किया आयोजन में फाग उत्सव बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष राजेश रांका व वर्तमान अध्यक्ष अनिल बोहरा‌ ने बताया कि ग्रुप परिवार द्वारा फाग‌ उत्सव के आयोजन में सभी दंपति सदस्यों ने कप्पल गेम्स व तंबोला के माध्यम से आनंद लेते हुए डी जे के मधुर गीतों व रंग व गुलाल से सराबोर होकर फूलों की वर्षा के माध्यम से झूमकर व नाच कर फाग उत्सव का आनंद लिया।

उत्सव में एक दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगाकर व फूलो को एक दूसरे पर वर्षा करके होली खिलाकर उत्सव का खूब आनंद लिया उत्सव के दौरान जो कप्पल गेम व तंबोला प्रतियोगिता में जो प्रतियोगी कपल विजय हुऐ उनको दंपति सदस्यों को परितोषित वितरण किया। वितरण संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राजेश संगीता रांका व वर्तमान अध्यक्ष अनिल सुमन बोहरा फेडरेशन के पदाधिकारी जयवंत कोठारी, प्रवीण लोढ़ा निर्वतमान अध्यक्ष अजय गोखरू व सचिव निलेश पोरवाल काकड़ी वाला, विपिन पुंगलिया पूर्व अध्यक्ष संजीव कोठारी, प्रवीण लोढ़ा, मनीष जैन, सुनील चपलोद, संजय मोदी व सुनील लूनिया सुभाष मुणत के कर कमलों से वितरण किए गये। इस अवसर पर ग्रुप दंपति सदस्य अरुण इंदु चोपड़ा, शेखर मधुबाला कटारिया, विजय संगीता मालवीय,मनोज विनीता लोढ़ा, विनोद टीना कोचर आदि रहे।

इस संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन कविता विजय कांठेड़, मधु मुकेश जैन, शिखा अतुल कोठारी, अलका नितेश नाहर, गणतंत्र साधना मेहता, मुकेश हेमा धाकड़ द्वारा संचालन किया। इस सफल कार्यक्रम का आभार सचिव निलेश पोरवाल ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *