नामली पुलिस ने हत्याकांड का किया पर्दाफाश

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

नामली पुलिस ने हत्याकांड का किया पर्दाफाश

12/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- जिले की नामली थाना पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। शुक्रवार को फरियादी नेपाल पिता जगदीश डोडिया जाति भील उम्र 35 साल निवासी ग्राम सिमलावदा खुर्द नामली थाने पर सूचना दी गई कि उसके भाई ईश्वर उर्फ छोटु की लाश ज़डवासा कला पुलिया के नीचे पडी हुई है। उसके पास ही उसकी टुटी हुई मोटर सायकल भी पडी है। ईश्वर उर्फ छोटु का गला कटा हुआ है। किसी ने धारदार हथियार से उसका गला रेतकर उसकी हत्या कर दी है। सूचना पर चौकी प्रभारी बांगरोद उनि शांतिलाल चौहान द्वारा अपराध की देहाती नालसी लेख की गई।

पुलिस ने घटना की गंभीरता के दृष्टिगत रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रतलाम ग्रामीण किशोर कुमार पाटनवाला, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल, नामली थाना प्रभारी पतिराम डावरे, बिलपांक थाना प्रभारी अय्युब खान, फिंगर प्रिंट अधिकारी दिनेश राठी, डॉग स्कॉड एवं सायबर सेल की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया गया।

घटना स्थल से प्राप्त भौतिक साक्ष्यों को एकत्रित किया गया। घटना स्थल से खून में लथपथ चाकू जप्त किए गए। जो प्रथम दृष्टिया ढाबे पर उपयोग किए जाने वाले चाकू जैसे थे। घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही विशाल उर्फ देवांश पिता रतनलाल रावत जाति भाट निवासी बजरंग नगर रतलाम की तलाश कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में विशाल द्वारा अपने दोस्त वीरेंद्र सिंह उर्फ उर्फ भुरिया सोनगरा निवासी रिंगनिया के साथ मिलकर ईश्वर उर्फ छोटू को मेरे ढाबे के पास बने पुल के पास ले जाकर मारपीट कर चाकू से गला काटकर ईश्वर उर्फ छोटू की हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को नाले की तरफ लुढ़का दी तथा ईश्वर की मोटर साइकिल भी ढाबे से ले जाकर वही पटक दी। उसके बाद आरोपी विरेन्द्रसिंह द्वारा अपनी मोटरसाइकिल से विशाल को घर छोड़ दिया जहां से दोनों आरोपी अलग अलग फरार होने की फिराक में थे। पुलिस द्वारा आरोपियों विशाल उर्फ देवांश एवं वीरेंद्र सिंह उर्फ भूरिया को गिरफ्तार किया गया।

हत्या का कारण-

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी विशाल उर्फ देवांश ने बताया कि मृतक ईश्वर उर्फ छोटु डोडिया मेरे ढाबे पर आकर गाली गलोच कर रहा था। ईश्वर उर्फ छोटु डोडिया का विरेन्द्रसिंह उर्फ भुरिया सोनगरा निवासी रिंगनिया जो मेरे ढाबे पर बैठा था उससे भी विवाद कर रहा था। इसी कारण आरोपियों विशाल और विरेन्द्रसिंह द्वारा ईश्वर की मारपीट कर चाकू से हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *