इस्टाग्राम पर युवती की सगाई तुड़वाने की नियत से अनर्गल मेसेज भेजने वाले दो आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

इस्टाग्राम पर युवती की सगाई तुड़वाने की नियत से अनर्गल मेसेज भेजने वाले दो आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

12/Mar/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)–  जिले की नामली थाना पुलिस द्वारा इस्टाग्राम पर युवती की सगाई तुड़वाने की नियत से अनर्गल मेसेज भेजने वाले दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया है।

ग्राम बांगरोद निवासी फरियादी ने अपनी लड़की की सगाई की थी जो इंस्टाग्राम आईडी shiv_bhagat_13.7 धारक द्वारा फरियादी की लड़की की सगाई तुड़वाने एवं बदनाम करने की नियत से बार-बार मैसेज कर बदनाम कर रहा हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रं. 87/2025 धारा 79,352,351(4) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा सोशल मीडिया पर अनर्गल व आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पर नजर रखकर आरोपीयों को पकड़ने के लिए लगातार निर्देश दिये जा रहे हैं जो निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय (पुलिस) किशोर पाटनवाला के मार्ग दर्शन में नामली थाना प्रभारी पी. आर. डावरे व थाना नामली की टीम द्वारा सायबर सेल की मदद से इंस्टाग्राम आईडी shiv bhagat 13.7 धारक के नाम पते की जानकारी प्राप्त की गई। जो आई.डी. धारक साकिर उर्फ गोलू पिता जाकिर हुसैन निवासी ग्राम बांगरोद का होने से तत्काल आरोपी साकिर उर्फ गोलु को पकड़कर पुछताछ करते अजय उर्फ अज्जू पिता विनोद सरगरा निवासी ग्राम बांगरोद नामली थाने की मदद से shiv_bhagat_13.7 इंस्टाग्राम आईडी बनाकर युवती के मंगेतर की इंस्टाग्राम आईडी पर युवती को बदनाम करने की नियत से अनर्गल मेसेज भेजे गये ताकि युवती का रिश्ता टूट जायें। पुलिस द्वारा आरोपी साकिर उर्फ गोलू पिता जाकिर हुसैन निवासी ग्राम बांगरोद एवं अजय उर्फ अज्जू पिता विनोद सरगरा निवासी ग्राम बांगरोद थाना नामली को गिरफ्तार कर न्यायालय रतलाम पेश किया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *