भीषण विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री का हुआ निधन
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar गुजरात
अहमदाबाद- (Gujarat) अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का दु:खद निधन हो गया है। बतादें की गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाण भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य थे।
गुरुवार 12 जून को पुर्व मुख्यमंत्री रूपाणी अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट से विमान से अपनी बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे। ओर विमान के उड़ान भरने के कुछ मिनटों के अंदर ही क्रेश हो गया। जिससे विमान के अंदर बैठे गुजरात के पुर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई। मुख्यमंत्री के मौत की दुखद खबर मिलते ही गुजरात बीजेपी के चीफ सी.आर पाटिल ने पुर्व मुख्यमंत्री रूपाणी की मौत पर शोक व्यक्त किया है।