अहमदाबाद में हुआ सबसे बड़ा भीषण दर्दनाक प्लेन हादसा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

अहमदाबाद में हुआ सबसे बड़ा भीषण दर्दनाक प्लेन हादसा

एयर इंडिया का प्लेन हुआ क्रेश‌, जिसमें 242 लोगों की जान जाने की है, आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar गुजरात

अहमदाबाद- (Gujarat) गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ी दुखद खबर प्रकाश में आई है।गुजरात के अहमदाबाद में सबसे बड़ा विमान हादसा हुआ है। दर्दनाक विमान हादसे में लगभग 242 लोगों की जान जाने की आशंकाएं जताई जा रही है। अहमदाबाद में विमान क्रेश होकर घीरा है। एयरपोर्ट से विमान ने उडान भरी ओर 5 मिनिट में क्रेश हो गया।टेकऑफ करते ही विमान क्रैश हो गया है।

बतादे कि अहमदाबाद में एयर इंडिया के पैसेंजर विमाग बोइंग ड्रीमलाइन 787 क्रैश हुआ है। क्रैश साइट से आसमान में भयंकर काले धुएं का गुब्बार देखा गया है। अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में आग की बड़ी-बड़ी लपटेंं देखी गई है। वहीं काले धुएं का गुब्बार दूर से ही देखा गया है। इस विमान में 242 यात्री सवार थे।

यह ड्रीम लाइनर बोइंग 787 लंदन के लिए उड़ान भर रहा था। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ करते समय ही आस-पास की इमारत या दीवार से टकराने से प्लेन क्रैश हुआ है। सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट में यह दर्दनाक भंयकर प्लेन हादसा हुआ है।

एयरपोर्ट की बाउंड्री से लगकर यह विमान दुर्घटना ग्रस्त हुआ है। राहत और बचाव कार्य जारी है। विमान का एक विंग टूटकर गिर हुआ है। दमकल कर्मी पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश कि जा रही हैं। आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया गया है। विमान एयरपोर्ट से टेकऑफ कर रहा था, जब यह हादसा हुआ था।चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। विमान का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *