रतलाम एसपी ने बिलपांक, माणकचौक एवं स्टेशन रोड थाने का किया निरीक्षण

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम एसपी ने बिलपांक, माणकचौक एवं स्टेशन रोड थाने का किया निरीक्षण

रतलाम- (Ratlam) जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बिलपांक, माणक चौक एवं स्टेशन रोड थाने का निरीक्षण किया। एसपी कुमार ने थाना भवन, हवालात, मालखाना चेकिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

शनिवार को रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बिलपांक थाना पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा बिलपांक थाना प्रभारी निरीक्षक अय्यूब खान एवं थाना स्टाफ से थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था एवं लंबित अपराध के संबंध में चर्चा की। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी के साथ थाना परिसर का भ्रमण किया गया। जिसमें हवालात, शस्त्रागार, रिकॉर्ड रूम, का निरीक्षण किया गया। ड्यूटी पर उपस्थित अधिकारी से थाने का रिकॉर्ड, ड्यूटी रजिस्टर, एफआईआर, शिकायत इत्यादि अभिलेखों का संधारण देखा गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर निराकरण किया गया। पुलिस अधीक्ष द्वारा थाना प्रभारी अय्यूब खान को आगामी त्योहारों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने एवं सक्रियता बनाए रखने के निर्देश प्रदान किए। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल को रात्रि गश्त के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा थाना हवालात चेक किया। हवालात में साफ सफाई रखने, बंदी की खाने पानी की व्यवस्था का जायजा लिया। हवालात में सुरक्षा के मापदंड देखे। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी को फरियादियों की सभी शिकायतों को गंभीरता के साथ सुनकर संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। थाना पर आने वाले के साथ पुलिस अधिकारी अच्छा व्यवहार करे और हरसंभव मदद करने का प्रयास किया जाना चाहिए।

थाना स्टेशन रोड पर थाना प्रभारी स्वराज डाबी एवं मानक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव के साथ थाना निरीक्षण किया। लंबित शिकायतो एवं सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर के थाना प्रभारियों को आदतन अपराधियों, हिस्ट्री शीटर, गुंडा बदमाशों पर नजर रखने एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त होने पर कड़ी कारवाई करने के निर्देश दिए। महिला एवं बच्चों के साथ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों पर प्रभावी कारवाई करने, लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी आदि के संबंध में दिशा निर्देश प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *