सैलाना उपजेल में मुर्तियो की हुई स्थापना

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना उपजेल में मुर्तियो की हुई स्थापना

रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना उपजेल परिसर में अब भक्तों के दर्शन के लिए पवन पुत्र हनुमान और शनिदेव की मुर्तियां स्थापित की गई हैं। जुलाई माह में पण्डित ऋषिकुमार शर्मा के आचार्यत्व में और जेलर निर्भयसिंह के सानिध्य में दोनों मुर्तियो की विधिवत स्थापना की गई।

महामण्डलेश्वर 108 दादू जी महाराज की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न धार्मिक आयोजन का लाभ परिसर के कर्मियों, परिजनों आदि ने लिया। पण्डित मुकेश शर्मा, मनीष शर्मा, कैलाशदास बैरागी सहित अनेक लोग इस अवसर पर उपस्थित थे। जेलर निर्भय सिंह ने बताया की इन मूर्तियों की स्थापना से कैदियो को भी धर्म लाभ मिलेगा। वे देवताओं के दर्शन से कुछ हद तक अपराध की ओर अग्रसर नहीं होंगे उनके मन में भक्ति भाव वाले सद् विचार भी आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *