सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों अभियान चलाकर किया जा रहा समाधान

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों अभियान चलाकर किया जा रहा समाधान

12/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को समाधान ऑनलाइन पोर्टल एवं सीएम हेल्पलीपर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अधिक से अधिक शिकायतों के निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में रतलाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में जिले के सभी थानों पर सी एम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए कैंप का आयोजन किया गया। थाने पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा शिकायतकर्ता को बुलाकर शिकायत सुनकर त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतों का निराकरण किया गया। सीएम हेल्पलाइन पर पिछले एक सप्ताह में 314 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण किया गया। आगे भी थाना स्तर पर कैंप का आयोजन कर शेष शिकायतों का निराकरण जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *