युवा दिवस पर सामुहिक सुर्य नमस्कार का किया आयोजन
12/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन सुबह उठकर सभी को व्यायाम व सूर्य नमस्कार करना चाहिए। यह बात वीरेन्द्र मिण्डा ने शासकीय सीएम राईज हायर सेकेंडरी स्कूल सैलाना में सूर्य नमस्कार के दौरान कार्यक्रम में कही। विद्यार्थियो से वीरेन्द्र मिण्डा ने कहा कि अच्छा भोजन करना चाहिये। सुबह रोजाना व्यायाम व सूर्य नमस्कार करना चाहिए। जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहे। मिण्डा सर के उद्बोधन के बाद शासकीय सीएम राईज बालक उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने जनप्रतिनिधि व शिक्षको के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार की सभी चरण की योग क्रिया संस्था के शिक्षक हेमंत व्यास, आनंद मईड़ा, मिथुन मकवाना द्वारा सम्पन्न करवाई गई। कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों ने मां सरस्वती व विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर सूर्य नमस्कार की प्रक्रिया शुरू की गई। साथ ही रेडियो प्रसारण के माध्यम से सभी को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का संदेश सुनाया गया। इसी दौरान प्राचार्य वीरेन्द्र मिंडा, उप प्राचार्य शेलजा दवे,पत्रकार नितेश राठौड़ सहित स्कूल के बच्चे व स्टाफ मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन व आभार वरिष्ठ शिक्षक मानसिंह डामोर ने किया।




