रतलाम में होटल संचालक द्वारा भेरुजी का ओटला तोड़ने पर हिंदू संगठन व पार्षद ने दिया धरना

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम में होटल संचालक द्वारा भेरुजी का ओटला तोड़ने पर हिंदू संगठन व पार्षद ने दिया धरना

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा।

रतलाम- (Ratlam) सज्जनमिल साक्षी पेट्रोल पंप के पीछे स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में रविवार देर रात जब भेरूजी के ओटले को तोड़े जाने की जानकारी मिली। वैसे ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठन व पार्षद ने धरने पर बैठे गए।आरोप है कि प्रिन्स होटल के मालिक द्वारा होटल के सामने स्थित भेरूजी के ओटले को क्षतिग्रस्त किया गया। जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

घटना के विरोध में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए और जमकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि आरोपी के खिलाफ तत्काल आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए तथा भेरूजी के ओटले का निर्माण पुनः कराया जाए। प्रशासन द्वारा प्रकरण दर्ज करने और निर्माण प्रारंभ कराने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया। प्रदर्शनकारियों ने घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम भी दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुकर्जी नगर निवासी गौसेवक गजेन्द्र सिंह सक्तावत को सोमवार सुबह प्रोफेसर कॉलोनी के कोमल नगर क्षेत्र में भेरूजी का ओटला तोड़े जाने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो ओटला क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने पर सामने आया कि रात के समय प्रिन्स होटल के मालिक सुभाष सिंह अपने साथ कुछ अन्य लोगों को लेकर वहां पहुंचे और ओटले को तोड़ा है।

मंदिर से जुड़ी संरचना को नुकसान पहुंचाए जाने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर जमा हो गए और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय पार्षद पप्पू पुरोहित एवं भाजपा नेता बजरंग पुरोहित भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डीएसपी अजय सारवान, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सत्येन्द्र रघुवंशी, डीडीनगर थाना प्रभारी अनुराग यादव सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *