सैलाना नगर के अनेकों शासकीय संस्थाओ में हुआ सुर्य नमस्कार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना नगर के अनेकों शासकीय संस्थाओ में हुआ सुर्य नमस्कार

स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में युवा दिवस पर हुआ सामुहिक सुर्य नमस्कार

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) सैलाना नगर के अनेकों शासकीय संस्थाओ में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में युवा दिवस पर सामुहिक सुर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में शासकीय संस्था प्रमुखो, स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया‌। आयोजन के दौरान उपस्थित अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि सूर्य नमस्कार न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है, बल्कि यह मानसिक एकाग्रता और आत्मबल को भी मजबूत करता है।

शासकीय संस्थानों में भी हुआ सुर्य नमस्कार-

नगर के शासकीय सांदीपनि विद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में युवा दिवस पर सामुहिक सुर्य नमस्कार हुआ। सुर्य नमस्कार में पुर्व विधायक संगीत चारेल, प्राचार्य विरेन्द्र मिंडा सहित अतिथियों के उद्बोधन के बाद शासकीय सांदीपनि विद्यालय के बच्चों ने जनप्रतिनिधि व शिक्षको के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार की सभी चरण की योग क्रिया की।

कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों ने मां सरस्वती व विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर सूर्य नमस्कार की प्रक्रिया शुरू की गई। साथ ही रेडियो प्रसारण के माध्यम से सभी को मुख्यमंत्री का संदेश सुनाया गया। इसी दौरान बीएमओ डॉ. शैलेश डांगे, बीईओ नारायण उपाध्याय सहित स्कूल के बच्चे व स्टाफ मौजूद रहा।

इसी तरह शासकीय महाविद्यालय में भी क्रीड़ा अधिकारी रक्षा यादव ने बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र- छात्राओं एवं महा विद्यालय परिवार को सूर्य नमस्कार एवं योग की विभिन्न क्रियाएं कराई एवं इसके लाभों से अवगत करवाया। प्राचार्य डॉ.आर.पी. पाटीदार के नेतृत्व में ” रन फार स्वदेशी ” की अवधारणा पर विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों द्वारा रैली भी निकाली गई। इस रन में विद्यार्थी एवं प्राध्यापकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के नारे लिखे बैनर अपने साथ लेकर इस संबंध में जागरूकता फैलाई।

सैलाना के सादीपनि शासकीय मॉडल स्कूल के प्राचार्य गिरीश सारस्वत की उपस्थिति में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया गया। एवं मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण किया गया।

कक्षा 7 की छात्रा अर्पिता चौहान ने स्वामी विवेकानंद जी के वेदांत दर्शन को अपने भाषण के माध्यम से प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर विद्यालय में नशामुक्त भारत का संकल्प लेते हुए विद्यार्थियों द्वारा मालवी भाषा में नुक्कड़ नाटक का जीवंत मंचन किया गया। स्वच्छ भारत ,स्वस्थ भारत पर पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। साथ ही स्वदेशी संकल्प सामूहिक दौड़ का आयोजन किया गया।

नगर के शासकीय एकीकृत नूतन क्रमांक–2 विद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस के अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र कुमार पासी की उपस्थिति में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा सामूहिक योग किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक संजय राव, शिक्षक मुकेश राठौर, अर्पित पाटीदार, मृणाली पाठक, अनीता सिसोदिया, ममता शर्मा आदि स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *